पानी की बौछार, सड़कों पर हंगामा! युवा कांग्रेस पर वाटर कैनन, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई गिरफ्तार

 

एमपी के जबलपुर में सोमवार को युवा कांग्रेस का प्रदर्शन उस वक्त उग्र हो गया, जब पुलिस को हालात काबू में करने के लिए वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा। भारत-अमेरिका ट्रेड डील, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किया जा रहा यह प्रदर्शन देखते ही देखते टकराव में बदल गया। संस्कारधानी जबलपुर के सिविक सेंटर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। यहां आयोजित आमसभा में केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा गया। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए रैली निकाली।

 

 

 

प्रदर्शनकारियों का यह काफिला बैलगाड़ी पर सवार होकर जैसे ही घंटाघर चौराहे पहुंचा, पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़े रहे और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पहले समझाइश दी, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। पानी की तेज बौछार से प्रदर्शनकारी कुछ देर के लिए तितर-बितर जरूर हुए, लेकिन वे फिर से जमा होकर विरोध जारी रखते रहे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस वैन में बैठाकर मौके से हटाया गया।

 

 

 

 

इस पूरे घटनाक्रम के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। वहीं, अपने संबोधन के दौरान उदय भानु चिब ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि आगामी चुनावों में पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। फिलहाल, जबलपुर में हुआ यह प्रदर्शन अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बता रही है, जबकि पुलिस प्रशासन इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई बता रहा है।


By - sagar tv news
14-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.