Sagar- विधायक की दबंग बिटिया ने युवक को जूतों से नवाजा, बोली पीछा कर रहा था

 

सागर जिले के गौरझामर से विधायक की बेटी पर सरेराह जूते से पीटने का आरोप है, दबंगई करने का चौंकाने वाला CCTv वीडियो भी सामने आया है, इस वीडियो में देवरी से विधायक बृज बिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया एक युवक को जूते से पीटते हुए नजर आ रही है, यह घटना 13 अप्रैल को दोपहर 1:10 मिनट की है. जो गौर झामर के सेंट्रल बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पीड़ित के द्वारा इस घटना की शिकायत गौरझामर थाना में की गई है इतना ही नहीं उसने अपने लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है

 

 

 

 

देवरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले मणि जमुनिया के राजेश शर्मा ने पुलिस थाने में की शिकायत में बताया है कि वह जनपद अध्यक्ष विनीत पटेरिया के साथ रहते हैं और सोमवार को वह किसी काम से सेंट्रल बैंक गौरझामर पहुंचे थे मैं बैंक के अंदर था देवरी निवासी अनिल जैन सिनेमा वालों के लड़का बैंक के अंदर पहुंचे और उन्होंने कहा कि पापा बुला रहे हैं जब मैं बाहर आया तो देखा कि बैंक की बाहर गेट के पास विधायक की बेटी प्रियंका पटेल या सफेद गाड़ी लेकर खड़ी हुई थी जब मैं उनसे नमस्ते किया और पैर छूने की कोशिश की तो उन्होंने जूते से मारना शुरू कर दिया जब मैंने पूछा कि आखिर मेरी गलती क्या है तो उन्होंने कहा कि आजकल तुम बहुत धरना करवा रहे हो और इसके बाद भी पीटती ही रही, इसके जवाबमें मैंने कुछ नहीं कहा उसने पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है

 

 

 

 

 

बता दें कि बृज बिहारी पटेरिया सागर जिले की देवरी विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं और प्रियंका पटेरिया उनकी बेटी है जो एक तरह से पूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक का काम देखती हैं और अपने आप को उनका जन्प्रतिनिधि के रूप में प्रजेंट करती हैं, लेकिन अब इस तरह से खुलेआम गुंडागर्दी और दबंगई का जो वीडियो सामने आया है उसने विधायक के साथ-साथ भाजपा की छवि को भी धूमिल किया है और इस तरह से नेताओं की गुंडागर्दी आम जनमानस में भी डर और दहशत का माहौल बना रही है

 

 

 

 

 

देवरी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया ने फ़ोन हुई बात चीत में बताया कि करीब एक हफ्ते पहले थाने में शिकायत की थी कि राजेश शर्मा, उनकी बेटी का पीछा करता है, ओवरटेक करता है लेकिन इसके बाद भी जब वो नही माना तो बेटी ने उसे फटकार लगाई है


By - sagar tv news
14-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.