Sagar - टेलर के बेटे ने 12 वीं में हासिल की चौथी रैंक, खुशी में मां के छलके आंसू

 

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हायर सेकंडरी 12वीं परीक्षा परिणाम में सागर के जय राजोरिया ने जिले का नाम रोशन कर दिया है। गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल के छात्र जय राजोरिया ने जीव विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। जय ने कुल 500 में से 488 अंक प्राप्त कर 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

छात्र जय राजोरिया,पिता मनोज राजोरिया,निवासी काकागंज, ने अपनी इस उपलब्धि से न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे सागर जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।

 

 

 

छात्र जय राजोरिया के परिजनों ने बताया कि जय शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्र रहा है,जिसने अपनी पढ़ाई के प्रति लगातार समर्पण दिखाया।
जय की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने समय का सही प्रबंधन करते हुए लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा जिससे यह सफलता संभव हो पाई। इसके आगे अब वह डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे।

 

 

 

 

जय राजोरिया की इस उपलब्धि ने सागर जिले के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है,जो मेहनत और लगन से सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।


By - sagar tv news
15-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.