MP में बेखौफ चोरों ने 30 लाख की चोरी के बाद दुकान में लगाई आग! और फिर | SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे चोरी के बाद सबूत मिटाने के लिए आगजनी जैसी वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नर्मदापुरम हाईवे स्थित मैपल हाइट स्टेट मॉल का है, जहां “रत्न हाउस” नामक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वारदात सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात की है। बदमाशों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुसकर करीब 30 लाख रुपए के रत्न, चांदी के बर्तन और पीतल की मूर्तियां चोरी कर लीं। इसके बाद उन्होंने सबूत मिटाने के इरादे से दुकान में आग लगा दी।

 

 

आग लगने से दुकान का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा जलकर खाक हो गया। हालांकि, मॉल में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम की वजह से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया है। फुटेज में दो युवतियां और एक युवक संदिग्ध रूप से दुकान के आसपास नजर आ रहे हैं। इनमें एक युवक हेलमेट पहने हुए है, जबकि एक युवती बुर्का में दिखाई दे रही है। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

 

 

आग लगने की सूचना मिलते ही मॉल के गार्ड और सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने के बाद जब दुकान की जांच की गई, तब चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद तुरंत मिसरोद थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नकबजनी और आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह घटना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
15-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.