पति का पत्नी पर झूठा आरोप ! गन्ने की मशीन में कटी उंगली, बच्चों से दिलवाया झूठा बयान

 

एमपी के ग्वालियर के चीनोर क्षेत्र से सामने आया उंगली काटने का सनसनीखेज मामला अब पूरी तरह पलट गया है। जिस शख्स ने अपनी पत्नी पर उंगली काटने का आरोप लगाया था, उसी की कहानी पुलिस जांच में झूठी साबित हो गई है। दरअसल, चीनोर निवासी संजीव उर्फ सोनू सरदार कुछ दिन पहले कटी हुई उंगली लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा था। उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी जयश्री और उसके रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी उंगली काट दी। इतना ही नहीं, उसने अपने बच्चों से भी पुलिस के सामने यही बयान दिलवाया, जिससे मामला काफी सुर्खियों में आ गया।

 

 

 

 

लेकिन जब पुलिस ने इस पूरे मामले की गहराई से जांच की, तो सच्चाई बिल्कुल अलग निकली। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, संजीव की उंगली किसी ने नहीं काटी थी, बल्कि वह गन्ने की रस निकालने वाली चरखी मशीन में फंस गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि संजीव नशे का आदी है और अक्सर अपने परिवार के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से उसकी पत्नी पिछले पांच साल से उससे अलग रह रही थी।

 

 

 

 

घटना वाले दिन भी संजीव नशे की हालत में गन्ने की चरखी पर काम कर रहा था, तभी उसकी उंगलियां मशीन में फंस गईं और दो उंगलियां कट गईं। इसके बाद उसने पत्नी को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसने अपने ही बच्चों को डरा-धमकाकर झूठा बयान दिलवाया। यहां तक कि शिकायत के दिन वह बच्चों को बस में छोड़कर फरार हो गया था। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी संजीव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला न सिर्फ एक झूठी शिकायत का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे निजी विवादों में लोग कानून का दुरुपयोग करने से भी नहीं चूकते।


By - sagar tv news
16-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.