मिठाई के डिब्बों में छिपा 9.5 किलो गांजा बरामद, नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार, चौकी प्रभारी लाइन अटैच

 

एमपी के ग्वालियर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 9 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसे बेहद शातिर तरीके से मिठाई के डिब्बों में छिपाकर सप्लाई किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच, देहात और सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने डबरा थाना क्षेत्र के टेकनपुर चौकी इलाके में दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू झा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था।

 

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे को मिठाई के डिब्बों में पैक कर बाजार में सप्लाई करता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। यही कारण था कि वह काफी समय से पुलिस की नजरों से बचता आ रहा था। लेकिन लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सटीक प्लानिंग के तहत यह कार्रवाई की। देहात थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गांजा तस्करी की कई शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने एक संयुक्त टीम बनाई और गुप्त सूचना के आधार पर टेकनपुर इलाके में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

इस मामले में एक और बड़ा प्रशासनिक कदम भी सामने आया है। टेकनपुर चौकी प्रभारी बालवीर मावई को लापरवाही या संभावित संलिप्तता के चलते एसएसपी धर्मवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है। पुलिस का कहना है कि डबरा क्षेत्र में नशे के खिलाफ यह अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। ग्वालियर पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि अब नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
16-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.