सागर-IAS बनने का सपना, सुप्रिया ने किया कमाल, 98.06% के साथ MP में 7वीं रैंक

 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में सागर जिले की बेटी सुप्रिया जैन ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। सुप्रिया ने 98.06 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 7वां स्थान प्राप्त किया है और साथ ही जिले में टॉप किया है। सागर जिले के रहली की रहने वाली सुप्रिया जैन, विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। सुप्रिया की मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

सुप्रिया ने बताया कि उन्हें खुद उम्मीद नहीं थी कि वे इतने अच्छे अंक हासिल कर पाएंगी, लेकिन उनके पिता को उन पर पूरा भरोसा था। यही विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। उन्होंने नियमित रूप से पढ़ाई की और कभी भी अपने लक्ष्य से भटकी नहीं। उनका कहना है कि वे रोजाना स्कूल में करीब 6 घंटे पढ़ाई करती थीं, इसके अलावा 3 घंटे कोचिंग और घर पर भी लगातार अभ्यास करती थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए कई बार व्यक्तिगत खुशियों से भी समझौता किया, यहां तक कि जन्मदिन भी नहीं मनाया। सुप्रिया अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया। उनका कहना है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, अब उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करना है।

आगे की योजना के बारे में सुप्रिया कहती हैं कि वे 12वीं में 99 प्रतिशत से अधिक अंक लाने का लक्ष्य रखती हैं और भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर आईपीएस अधिकारी बनना चाहती हैं। इस बार सागर जिले से करीब 14 छात्रों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। सुप्रिया की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


By - sagar tv news
16-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.