सोना तिगुना का झांसा, 10 लाख की ठगी! पुलिस ने आगरा से दबोचे शातिर ठग | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के नरसिंहपुर में अंधविश्वास के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ‘सोना तिगुना’ करने के झांसे में एक महिला से करीब 10 लाख रुपए के जेवर ठग लिए गए। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से इस गिरोह का पर्दाफाश हो गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला ग्राम बॉसकुंवारी का है, जहां अजय मेहरा और उसका साथी अनिल राय, जो खुद को ‘मुल्ला बाबा’ बताता था, ने मिलकर महिला को अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास का डर दिखाते हुए महिला को यकीन दिलाया कि वे उसके सोने-चांदी के जेवरों को तीन गुना कर सकते हैं।

 

 

डरी हुई महिला ने 14 मार्च की रात आरोपियों के कहने पर अपने करीब 10 लाख रुपए के जेवर एक सुनसान जगह पर रख दिए। जैसे ही जेवर हाथ लगे, दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नरसिंहपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले स्थानीय आरोपी अजय मेहरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस ठगी का मास्टरमाइंड अनिल राय उर्फ ‘मुल्ला बाबा’ आगरा में छिपा हुआ है।

 

 

इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने आगरा पहुंचकर दबिश दी और मुख्य आरोपी को भी धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे बड़ी सफलता यह रही कि ठगे गए 10 लाख रुपए के जेवर पूरी तरह बरामद कर लिए गए हैं। एसपी ऋषिकेश मीणा ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के तंत्र-मंत्र या चमत्कार के झांसे में न आएं। यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि अंधविश्वास के नाम पर ठगी करने वाले अपराधी लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

 

 


By - sagar tv news
16-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.