सागर- मा.शि.मं की मैरिट सूची में बेटियों का दबदबा, प्रदेश में बनाया स्थान | SAGAR TV NEWS |

 

हाल ही में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 10 वी और 12 वी की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है। जिसमें सागर जिले के छात्र-छात्राओं ने भी परचम लहराया है। मैरिट में बेटियों का दबदबा रहा। बता दें की खुरई और मालथौन ब्लॉक की 5 बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है। इस बार खास बात यह रही की सरकारी स्कूलों की छात्राओं का दबदबा रहा और ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं ने प्रदेश में स्थान बनाया है।

 

 

सरकारी हाईस्कूल पथरिया ज़ेगन की छात्रा महिमा प्रजापति ने मध्य प्रदेश मेरिट लिस्ट में 493 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान पाया है। खुरई के एसपी जैन गुरुकुल स्कूल में पढ़ने वाली हिमांशी यादव जो जेरूआ गांव की रहने वाली हैं। और खुरई में रहकर पढ़ाई करती है। उन्होंने बताया कि 491 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में 9 वां स्थान पाया है। खिमलासा के सरकारी माध्यमिक स्कूल की छात्रा चांदनी दांगी ने 490 अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान प्राप्त किया है।

 

खुरई के एसपी जैन गुरुकुल स्कूल में पढ़ने वाली कुमकुम लोधी वैसे तो विदिशा जिले के त्योंदा के सुमेर काछी गांव की रहने वाली है और खुरई में रहकर पढ़ाई करती है। उन्होंने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में दसवां स्थान पाया है। इसी तरह मालथौन ब्लॉक के बीकोर कलां हाईस्कूल में पढ़ने वाली लक्ष्मी यादव ने 490 अंक हासिल कर प्रदेश में दसवां स्थान पाया है।
उन्होंने बताया कि उनके पिता गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं।

 

वह रोजाना 8 से 9 घंटे की पढ़ाई करती थी। साथ ही बताया की स्कूल के शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला। जिसके कारण उन्होंने कोचिंग नहीं की। उसकी नृत्य और पेंटिंग में काफी रुचि है। वह आईएएस बनना चाहती है।
इसके अलावा अन्य छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किये। साथ ही भविष्य को लेकर भी चर्चा की।

 

 


By - sagar tv news
17-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.