ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 28 पहुंचे अस्पताल, भात भरने जा रहे थे लोग SAGAR TV NEWS

 

एमपी के श्योपुर जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। भात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई, जिसमें 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 28 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, घूंघस गांव से झारबडौदा गांव की ओर लोग भात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली खितरपाल गांव के पास पहुंची, तेज रफ्तार और असंतुलन के चलते ट्रॉली पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए।

 

 

इस हादसे में सरोज गुर्जर, सुनैना गुर्जर, सीमा गुर्जर और गीता राव की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक ही क्षेत्र के रहने वाले थे, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने पलटी हुई ट्रॉली को हाथों से सीधा किया और नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को निजी वाहनों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

करीब 28 घायलों को विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिनमें से 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की निगरानी की।

 

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रॉली में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं और वाहन तेज रफ्तार में था, जो हादसे की मुख्य वजह बना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है।

 

 


By - sagar tv news
17-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.