लग्ज़री कारों से हो रही थी शराब तस्करी,पुलिस ने पकड़े 4 तस्कर,5 लाख की शराब जप्त | SAGAR TV NEWS |
लग्ज़री कारों से शराब की तस्करी की जा रही थी। जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो बिना देर किये पुलिस टीम ने छापामार कार्यवाई करते हुए लाखों रूपये कीमत की शराब को जप्त किया है। साथ ही दो कारें भी बरामद की गयी हैं। पुलिस ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाई एमपी की उज्जैन जिले की पुलिस ने की है।
बताया जा रहा है की युवक लग्जरी कारों से शराब की तस्करी कर रहे थे। इनके पास से पांच लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब और दो लग्जरी कार जब्त की गई हैं। उज्जैन जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नानाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 44 पेटी अंग्रेजी शराब, दो लग्जरी वाहन और फर्जी नंबर प्लेट जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुल जप्ती की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
बताया गया की पहली कार्रवाई इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पास की गई। जहां पुलिस ने एक XUV कार से 23 पेटी शराब और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की। वहीं दूसरी कार्रवाई शनि मंदिर ब्रिज के नीचे इंदौर रोड पर की गई। यहां से स्कॉर्पियो N वाहन से 21 पेटी शराब जब्त की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इंदौर से अवैध शराब लाकर उज्जैन और गुजरात में ऊंचे दामों पर बेचते थे।
थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गये सभी युवक उज्जैन के रहने वाले हैं। इनके पास से शराब के अलावा 45 लाख रुपए की दो लग्जरी कार भी जब्त की गई है। मामले की जांच की जा रही है।