अचानक अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंच गए कलेक्टर, मरीजों से जानी समस्याएं

 

अक्सर सरकारी अस्पतालों से काफी अव्यवस्थाएं देखने को मिलती हैं। जिससे मरीजों का परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो विवाद की स्थिति भी बन जाती है। इसी को लेकर कलेक्टर सरकारी अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने सम्बंधित स्टाफ से न सिर्फ जानकारी ली बल्कि हिदायत भी दी की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। नज़ारा एमपी के हरदा जिले का है। जहां अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में गंदगी फैलाने पर जुर्माने की बात कही है। साथ ही कई वार्डों में निरीक्षण करते हुए मरीजों से भी बात की और स्टाफ से व्यवस्थाएं सुधारने की बात भी कही।
निरीक्षण करने पहुंचे हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कहा की जिला अस्पताल में मरीजों को विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर अस्पताल प्रबन्धन द्वारा विशेष ध्यान दिया जाए। नए अस्पताल भवन में इलाज की आधूनिकतम मशीनों से बेहतर इलाज के प्रबन्ध हों। इलाज के लिये मरीजों को ज्यादा देर प्रतीक्षा न करना पड़े। अस्पताल की व्यवस्थाएं इस तरह की हों कि मरीजों को इंतजार किए बगैर जल्द से जल्द इलाज मिल जाए। उन्होंने कहा की मरीज ओपीडी में ऑनलाइन बुकिंग कर सकें ऐसा सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जाए। मरीजों से ओपीडी में लिये जाने वाला शुल्क क्यू आर कोड के माध्यम से जमा कराया जाए। ताकि उनका समय बच सके। कलेक्टर ने पूरे अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर गंदगी फैलाने वालों की निगरानी रखने के भी निर्देश दिये। उन्होने कहा कि गंदगी फैलाने और गुटखा थूकने पर संबंधित से तत्काल जुर्माना वसूल किया जाए।

इसके अलावा कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर सुगमता से पहुँचने के लिये कलर कोडिंग से फुट स्टेप तैयार किये जाएं। ऑपेरशन थियेटर, उपचार वार्डों और प्रसाधन तक पहुँचने के लिये परिसर में अलग-अलग रंग के फुट स्टेप निर्धारित हों। कलेक्टर ने कई वार्डों में निरीक्षण के दौरान पुराने अस्पताल भवन में मरीजों के लिये प्राइवेट वार्ड तैयार करवाने के भी निर्देश दिये। इस दौरान CMHO डॉ. एच.पी. सिंह, समेत एसडीएम मौजूद थे।


By - sagar tv news
17-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.