सागर- भगवान के घर में लाखों की चोरी, जो कुछ मिला मंदिर से सब समेट ले उड़े चोर | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले में चोरों का आतंक इस कदर बना हुआ है की आये दिन वह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां बाघराज वार्ड स्थित भगवान के घर में ही सेंध लगा दी। और मौके से लाखों रूपये की चोरी कर चम्पत हो गए। चोरी गए सामान में हार, मुकुट समेत अन्य कई चांदी की चीजें थी।
जब सुबह के समय मंदिर के पुजारी पहुंचे तो ताले टूटे हुए देखकर यह हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल ही आसपास के लोगों को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद थाने में शिकायत की गयी है। जहां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

बताया गया की मरई माता मंदिर में चोरों ने हाथ साफ़ किये। हैरानी की बात तो ये है की इसी मंदिर में बीते 6 महीने पहले भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन आज तक पुलिस इस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। अब एक बार फिर से इसी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की है। सूचना मिलने के बाद सीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जाँच पड़ताल की।

 

 

जानकारी के मुताबिक बाघराज वार्ड स्थित मरई माता का मंदिर है। जहां हर रोज की तरह मंदिर के पुजारी द्वारा रात के समय ताला लगाया गया था। लेकिन रोजाना की तरह जब वह सुबह मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे हुए देखकर दंग रह गए। जब अंदर जाकर देखा तो माता के हार,मुकुट,छत्र, पायल, कंगन समेत सोने-चांदी की कई कीमती चीजें गायब थी। बताया गया की करीब 10 लाख रूपये की चोरी हुई है। जिसके बाद मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायत की गयी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों की तलाश की जा रही है।

 

इसको लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया की वह रात में मंदिर बंद करके गए थे। जब सुबह आये तो मंदिर के ताले टूटे मिले।

 

 


By - sagar tv news
17-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.