सागर- सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों का कमाल,10 वी और 12वी में पाया मैरिट में स्थान

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद छात्र-छात्राओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सागर जिले की बेटियों ने इस बार भी कमाल कर दिखाते हुए मैरिट में अपनी जगह बनाई है। जिसके बाद वह काफी खुश हैं। वहीं स्कूल पहुँचने पर शिक्षकों ने भी बेहद ख़ुशी जाहिर करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिसमें सागर जिले के बीना ब्लॉक की 2 बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है। सरकारी स्कूल के बच्चों ने इस बार कमाल का प्रदर्शन किया है।
जिसके बाद बीना के संदीपनि मॉडल स्कूल में खुशी का माहौल देखने को मिला। क्योंकि उनकी स्कूल के दो छात्राओं ने मध्य प्रदेश में टॉप किया। छात्राओं के आने पर प्राचार्य मंजू यादव समेत स्कूल स्टाफ ने ढोल नगाड़ों के बीच नाचते-गाते हुए छात्राओं पर फूल वर्षा कर उनका स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी मौके पर पहुंचकर छात्राओं को शुभकामना दी। बीना के सत्संग भवन के पास रहने वाली महेंद्र रजक की बेटी वैष्णवी रजक जो संदीपनि मॉडल स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्यनरत थी। उन्होंने 493.98 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया। वहीं संदीपनि मॉडल स्कूल में ही गणित संकाय 12वीं की छात्रा हिमानी ठाकुर बीना के धई बुजुर्ग गांव की रहने वाली है। वह रोजाना अपने गांव से शहर में पढ़ने आती थीं। उन्होंने 500 अंक में से 485.97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवें नंबर पर रही।
इसको लेकर हिमानी ठाकुर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में भी बहुत अच्छी पढ़ाई होती है। अभिभावकों को यह सोच बदलनी होगी कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई होती है।--


By - sagar tv news
17-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.