Sagar- सरेबाजार जूते मारने वाली विधायक पुत्री प्रियंका पटैरिया ने दी सफाई, सुनिए क्या बोली

 

सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र के गौरझामर में भाजपा विधायक बृजबिहारी पटैरिया की बेटी प्रियंका पटैरिया की गुंडागर्दी चर्चा का विषय है. प्रियंका ने एक व्यक्ति को बात करने के लिए बुलाया. इसके बाद उसके साथ गालीगलौज की और जूते से पिटाई की. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. जैसे ही इसके फुटेज सामने आए तो अपनी किरकिरी होते देख विधायक की बेटी ने मासूमियत भरी सफाई दी.

 


बीजेपी विधायक की बेटी प्रियंका पटैरिया का कहना है "राजेश शर्मा और उनके कुछ साथी कई दिनों से मेरा पीछा कर रहे हैं, मेरी लोकेशन शेयर कर रहे हैं और मेरे वाहन को कट मारते हैं. मुझे लगातार अराजक तत्व काल कर रहे हैं. इसकी शिकायत करते हुए मैंने 05 अप्रेल को पुलिस थाने में आवेदन दिया था. पुलिस ने मेरे आवेदन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. मेरी गलती है कि मैंने किसी वरिष्ठ अधिकारी से शिकायत नहीं की. हो सकता है कि यहां का स्थानीय प्रशासन और पुलिस किसी के दबाव में हो."

 


13 अप्रैल को जमुनिया गांव के रहने वाले राजेश शर्मा ने गौरझामर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया था "वह गौरझामर सेंट्रल बैंक में काम से गये थे. जहां बैंक के अंदर एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि विधायक बृजबिहारी पटैरिया की बेटी प्रियंका पटैरिया उसे बाहर बुला रही है. वह बैंक से बाहर आया तो प्रियंका पटैरिया कार में बैठी थी. जैसे ही उसने प्रियंका पटैरिया के पास जाकर बुलाने का कारण पूछा तो गालीगलौज शुरू कर दी और फिर जूते से मारपीट की. जब उसने मारपीट का कारण जानना चाहा तो उसने बताया तुम मेरे पापा के खिलाफ काम कर रहे हो."

 


इस घटना के 4 दिन बाद जूते मारने वाली विधायक की बेटी प्रियंका पटैरिया का कहना है "मैं गौरझामर के बाजार किसी काम से जा रही थी. थाने के पास सेंट्रल बैंक की ब्रांच के यहां मेरे परिचित देवरी के अन्नू जैन दिखे. मैंने गाड़ी रोकी. अन्नू जैन के साथ राजेश शर्मा, शक्ति उपाध्याय और दो साथी और थे. मैंने अन्नू जैन को नमस्ते किया तो वो मिलने आ गए. मैंने उनसे कहा कि आपके साथ राजेश शर्मा हैं, जरा उन्हें भेज दीजिए. वे सेंट्रल बैंक में अंदर चले गए. कुछ देर बाद जब राजेश शर्मा बाहर निकले तो मेरे साथ बदसलूकी की. इसी दौरान ये घटना हो गई."

 

 

एएसपी लोकेश सिन्हा का कहना है "मामले की जांच चल रही है. आवेदक, अनावेदक और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी

 

 


By - sagar tv news
17-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.