Sagar - एक व्यक्ति से पूरा मोहल्ला परेशान, शिकायत के बाद भी कार्यवाई नहीं, गंदगी का आरोप !

 

सागर के मकरोनिया में मोहल्ले के लोग गंदगी की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का ऐसा आरोप है की एक कथित व्यक्ति द्वारा घर के सामने ट्रॉली से मिटटी डालकर रास्ता रोक दिया गया है। साथी सार्वजनिक स्थान पर पेड़ भी लगा दिया गया। यही नहीं इसके अलावा हर रोज घर से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़क पर ही बहा दिया जाता है। जिससे हर समय गली में गंदगी पसरी रहती है। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें मकरोनिया के गौर नगर के नमो पार्क के पास की हैं। लोगों का ऐसा आरोप है की पिछले एक साल से यही समस्या बनी हुई है।

 

 

 

लेकिन लगातार शिकायतें करने के बावजूद भी इसका अभी तक समाधान नहीं किया जा सका है। हद तो ये है की मकरोनिया नगर पालिका सीएमओ ने भी एक पत्र जारी किया था। जिसमें तेन दिन बाद कार्यवाई करने की बात कही गयी थी। लेकिन खुद सीएमओ इस बात को भूल गए। तभी तो एक महीना बीत जाने के बाद भी कार्यवाई नहीं की जा सकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से लेकर विधायक और नगर पालिका सीएमओ से इस बात की शिकायत की लेकिन हुआ कुछ भी नहीं, समस्या एक साल बाद भी जस की तस बनी हुई है।

 

 

 

 

 

बताया गया की LIG 75 निवासी शिकायतकर्ता मोहित जैन समेत मोहल्ले के अन्य रहवासी पिछले एक साल से काफी गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। पूरे क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है। जिस वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं बच्चों का खेलना भी मुश्किल हो गया है साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति सफाई कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करता है और कचरा उठाने से रोकता है।
मामले में रहवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही की मांग की है।------


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.