Sagar -पृथ्वी सिंह बामोरा पर ग्रामीणों ने लगाए जमीन पर कब्जा के आरोप, ट्रैक्टर ट्राली से शिकायत करने पहुंचे

 

सागर जिले के ग्राम सरेड़ी के ग्रामीणों ने सागर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पृथ्वी सिंह ठाकुर पर जमीन पर कब्जा करने और मारपीट का आरोप लगाया है।

विरोध जताने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी के नाम गोपालगंज थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। वर्तमान में थाना प्रभारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए ग्रामीणों पर ही गौचर और सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।

 

 

 

 


ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में बताया है कि ग्राम सड़ेरी में उनकी पैतृक कृषि भूमि है। आरोप है कि जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पृथ्वी सिंह ठाकुर द्वारा करीब 1-डेढ़ साल से लगातार ग्रामवासियों की भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। 15 अप्रैल की रात जब ग्रामवासी अपनी खेती की भूमि में पिलाऊ का कार्य करने जा रहे थे, तभी पृथ्वी सिंह और उनके करीब 6-7 लोगों ने आकर ग्रामीणों के साथ मारपीट की। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने मामले की शिकायत बहेरिया थाने में की थी, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

 

 

 

 

 

एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कब्जा की गई भूमि वापस दिलाने की मांग की है। इसी दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। ज्ञापन लेते हुए मौके पर मौजूद गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने पूरे मामले की जांच कराकर आगे की उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

दूसरी तरफ, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पृथ्वी सिंह ठाकुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया है।


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.