MP में बैंक डकैती, 15 मिनट में 15 करोड़ का सोना साफ! मैनेजर को थप्पड़, चाबी छीनकर वारदात

 

एमपी के सिंगरौली में दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शुक्रवार दोपहर पांच हथियारबंद बदमाशों ने सिर्फ 15 से 20 मिनट के भीतर करीब 15 करोड़ रुपये का सोना और 20 लाख रुपये नकद लूट लिए। वारदात इतनी सुनियोजित थी कि डकैतों को बैंक के अंदर तक की पूरी जानकारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 12:50 बजे दो युवक बैंक में दाखिल हुए और कुछ देर बाद तीन और साथी अंदर आ गए। अचानक सभी ने पिस्टल और कट्टे निकाल लिए और ग्राहकों व कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। मोबाइल फोन एक जगह रखवाए गए और विरोध करने पर हवाई फायर कर दहशत फैला दी गई। यहां तक कि खांसने पर भी गोली मारने की धमकी दी गई।

डकैतों ने महिला बैंक मैनेजर को निशाना बनाया। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर कट्टा अड़ाकर लॉकर की चाबी मांगी। मना करने पर उन्हें थप्पड़ मारा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। डर के माहौल में मैनेजर को चाबी देनी पड़ी। इसके बाद बदमाश सीधे स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे और गोल्ड लोन से जुड़े पांच लॉकर खोलकर करीब ढाई-ढाई किलो सोना निकाल लिया। कैशियर से भी 20 लाख रुपये नकद निकलवाकर झोले में भर लिया गया। वारदात के दौरान एक बदमाश गेट पर खड़ा रहा, जबकि बाकी अंदर लूट को अंजाम देते रहे। घटना के बाद सभी आरोपी दो अपाचे बाइक से छत्तीसगढ़ की ओर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले से रेकी की थी और उन्हें बैंक की पूरी जानकारी थी। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाशों के चेहरे कैद हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में 10 टीमें जुटी हैं। आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। इस घटना के बाद बैंक को सील कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.