टोल प्लाजा पर आग का कहर! चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने ऐसे ब चाई जा न | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के सिवनी जिले के खवासा टोल प्लाजा पर बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र सीमा के पास नेशनल हाईवे-44 पर हुई, जहां मुजफ्फरपुर से मुंबई जा रहा बैगों से भरा कंटेनर टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही आग की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरा कंटेनर आग के गोले में तब्दील हो गया। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी और अन्य वाहन चालक घबराकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

 

 

हालांकि, राहत की बात यह रही कि कंटेनर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। इस घटना ने टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने व्यस्त हाईवे पर स्थित टोल नाके के पास आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। मौके पर न तो तत्काल फायर ब्रिगेड उपलब्ध थी और न ही टोल कर्मियों के पास पर्याप्त अग्निशमन उपकरण नजर आए।

 

 

ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने आगे आकर हालात संभाले। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही कंटेनर में भरे कुछ सामान को सुरक्षित बाहर निकालकर बड़ा नुकसान टाल दिया गया। यह घटना कुरई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद टोल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और फायर सेफ्टी के दावों की पोल खुल गई है। रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों की कमी चिंताजनक है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा पर तत्काल अग्निशमन संसाधनों की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

 

 


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.