प्रशासन की बड़ी कार्यवाई, किराया जमा न करने पर 8 दुकानों को किया सील,सालों से नहीं जमा किया किराया

 

प्रसिद्ध मंदिर ट्रस्ट की 8 दुकानों को प्रशासन की टीम ने कार्यवाई करते हुए सील कर दिया है। दरअसल दुकानदारों से बकाया किराया राशि जमा करने की बात कही गयी थी। लेकिन समय सीमा में किराया जमा नहीं किया गया जिसके बाद दुकानों को सील कर दिया गया। कार्यवाई एमपी के उमरिया जिले के पाली में की गयी। बताया गया की प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए माँ बिरासिनी देवी मंदिर प्रबंध समिति की ट्रस्ट से संचालित दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका और पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर 8 दुकानों को सील कर दिया।

 


तहसीलदार लक्ष्मीकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर संचालन समिति द्वारा पूर्व में 21 दुकानदारों को बकाया किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद कई दुकानदारों ने न तो किराया जमा किया और न ही नोटिस का जवाब दिया। बताया की कुछ दुकानदारों द्वारा पूर्व में ही किराया जमा कर दिया गया था। जबकि 11 दुकानदारों पर बकाया राशि बाकी थी। कार्रवाई के दौरान दो दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी। जिससे कुल 3 लाख 11 हजार की वसूली की गई। इसके बाद बाकी 8 दुकानों को सील कर दिया गया।

 

बताया गया की इन दुकानदारों ने 4 से 6 सालों से किराया जमा नहीं किया था। यह कार्रवाई पाली एसडीएम और माँ बिरासिनी देवी मंदिर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी बंजारे के निर्देश पर की गई। वहीं प्रशासन ने साफ़ किया की सरकारी/ट्रस्ट संपत्तियों के किराए को लेकर अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.