ऑटो में छूटा 20 लाख के जेवरों से भरा बैग, तीसरी आँख ने ढूंढ निकाला, फिर बहनों की जान में जान आई

 

दो बहनें ऑटो में सवार होकर जा रही थी। तभी उनका छोटा बच्चा शरारत करने लगा। बच्चों को संभालने के दौरान लाखों कीमत के जेवरों से भरा हुआ एक बैग ऑटो में ही छूट गया। दोनों बहनें परेशान हो गयी। बैग में 20 लाख के जेवरात रखे हुए थे। लेकिन पुलिस ने तीसरी आँख की मदद से न सिर्फ ऑटो की पहचान की बल्कि ड्राइवर को भी ढूंढ निकाला। जिसके बाद बैग बरामद करते हुए उन महिलाओं को सौंपा। तब क़हीं उनकी जान में जान आई। पुलिस की तत्परता का यह सराहनीय मामला एमपी के रीवा जिले का है। जहां ऑटो में छूटा गहनों से भरा बैग अमहिया पुलिस ने महज कुछ घंटों में बरामद कर लिया।
जानकारी के मुताबिक अजगरहा निवासी दो महिलाएं अपने भतीजे के शादी कार्यक्रम में शामिल होने अमरपाटन थाना क्षेत्र के धमना गांव जा रही थीं। जब उनका ऑटो सिरमौर चौराहे पर रुका तो महिलाओं का छोटा बच्चा अचानक ऑटो से उतरकर भागने लगा। बच्चे को पकड़ने के लिए महिलाएं जैसे ही नीचे उतरीं ऑटो चालक वाहन लेकर वहां से निकल गया। जिससे महिलाओं का गहनों से भरा बैग ऑटो में ही छूट गया। जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी। वहीं सूचना मिलते ही अमहिया पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तत्काल चौराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और ऑटो चालक की पहचान कर ली। इसके बाद उसके घर पर दबिश देकर बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस मामले में पीड़ित महिलाओं ने ऑटो चालक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। तो बैग मिलने के बाद सिंपी सिंह और उनकी बहन ने अमहिया पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए दिल से आभार जताया। पुलिस की तत्परता ने दो बहनों की खुशियां वापिस लौटा दी।


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.