शिक्षकों का हल्ला बोल, TET का आदेश वापिस लेने की मांग पर अड़े शिक्षक किया शक्ति प्र-दर्शन

 

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों से TET परीक्षा लेने को लेकर आदेश जारी किया गया है। लेकिन इसको लेकर काफी विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं। साथ ही लगातार इस आदेश को वापिस लेने की मांग भी की जा रही है। इसी को लेकर राजधानी भोपाल में भी शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। जहां गोविंदपुरा दशहरा मैदान में टीईटी परीक्षा के खिलाफ शिक्षकों ने आंदोलन किया। इस दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा। चारों तरफ सिर्फ भीड़ ही नज़र आ रही थी।

 

 

दरअसल मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा लेकर प्रदेश भर के शिक्षक भोपाल पहुंचे और अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले टीईटी का आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आयोजकों ने प्रदर्शन स्थल पर 50 हजार शिक्षकों के जुटने का दावा किया। पूरा मैदान शिक्षकों से खचाखच भरा हुआ था। तपती धूप में भी शिक्षक पीछे नहीं हटे। प्रदेश के हर जिले से पहुंचे शिक्षकों में सरकार के फैसले पर भारी नाराजगी और आक्रोश नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंची महिला शिक्षिकाओं ने पुरुष शिक्षकों के साथ मिलकर चिलचिलाती धूप में हाथों में तख्तियां लहराकर अपना विरोध जताया और सरकार से फैसले वापस लेने की अपील की।

 

 

दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी दिनों में 2009 से पूर्व भर्ती हुए शिक्षकों की पात्रता परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। जिससे शिक्षकों में खासी नाराजगी हैं। शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का विरोध किया जा रहा हैं। इसको लेकर जिला स्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे गए थे। वहीं रणनीति के तहत प्रदेश भर से शिक्षकों को भोपाल बुलाकर प्रदर्शन की बात कही गयी थी। जिसको लेकर शिक्षक यहां पहुंचे थे।

 

आदेश 3 मार्च को जारी हुआ था। जिसके बाद से प्रदर्शन जारी है। शिक्षकों का कहना है की सिर्फ उन्हें ही परेशान किया जा रहा है। साथ ही दोबारा परीक्षा लेना न्याय संगत नहीं है।

 

 


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.