दो बाइकों की भि ड़ंत में 2 युवकों की मौ त, 2 जिंदगी से जंग लड़ रहे, मौत का मोड़! और फिर

 

एमपी के सागर संभाग के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार का कहर दो युवकों की जान ले गया। पहाड़ी खेरा रोड स्थित ठाकुर बाबा मोड़ पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जित्तू रजक अपने साथी रवि अहिरवार के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर रोहित और उमा आदिवासी सवार थे, से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में जित्तू रजक की मौके पर ही मौत हो गई। वह बाहर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था। वहीं गंभीर रूप से घायल रोहित आदिवासी को हालत नाजुक होने पर रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में सतना के पास उसने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में रवि अहिरवार और उमा आदिवासी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता के अनुसार, डायल 112 की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठाकुर बाबा मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। अब लोग यहां स्पीड कंट्रोल और चेतावनी संकेत लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।


By - sagar tv news
18-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.