सागर- गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, बोले समाज के आगे पार्टी का कोई महत्व नहीं, राजनीतिक चर्चाएं तेज

 

अक्सर अपने बयानों और अपने एक अलग अंदाज़ के लिए चर्चाओं में रहने वाले पूर्व मंत्री और प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव फिर एक बार अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। उनका कहना है की समाज के सामने पार्टी का कोई महत्त्व नहीं है। इस बार ये बयान उन्होंने कोई राजनैतिक मंच से नहीं दिया। बल्कि समाज के कार्यक्रम के दौरान दिया है। विधायक गोपाल भार्गव ने भावुक होकर यह बात कही की उनके लिए समाज के सामने पार्टी का कोई महत्व नहीं है। जिसके बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गयी हैं। बता दें की सागर में शनिवार को ब्राम्हण समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे थे।

दरअसल सागर के रहली विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोपाल भार्गव फिर एक दफा अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल भार्गव ने अपने हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि बीते दिनों उन्होंने समाज के पक्ष में बात रखी थी। जिसके बाद उनकी हर जगह आलोचना हुई। यहां तक कि पार्टी के अंदर भी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उन्होंने कहा की जब समाज के लोग उनसे मिलते हैं। तो वे उनके साथ सुख-दुख की बातें साझा करते हैं। आगे बोले की समाज के आगे पार्टी कुछ भी नहीं होती है। अब समय आ गया है कि समाज एकजुट होकर खड़ा हो। यही व्यवहारिक राजनीति है।
इस सब के अलावा गोपाल भार्गव ने ब्राह्मण समाज से एकता बनाए रखने और संगठित रहने की अपील की।-


By - sagar tv news
19-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.