स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार पर IMA सागर का मंथन, दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न

dr

 

स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार पर IMA सागर का मंथन, दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न

डिजिटल डेस्क | सागर
महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सागर शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का सफल समापन हो गया। 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में ‘स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार’ को मुख्य विषय बनाया गया, जिसमें विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सागर महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि देश अब ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से आगे बढ़कर ‘बेटी बढ़ाओ’ के दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है। साथ ही राजनीति में 33% आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी और निर्णय क्षमता मजबूत हुई है।

विशेष अतिथि अनुश्री शैलेन्द्र जैन ने महिला स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं—प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना और सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (SUMAN)—का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे मातृ स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि देश में एनीमिया और कुपोषण की समस्या को देखते हुए व्यापक स्वास्थ्य सर्वेक्षण भी शुरू किया गया है।

बीएमसी डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति हमेशा से भारत की प्रगति का केंद्र रही है और आज महिलाएं वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

IMA सागर के आयोजन अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया कि सम्मेलन के निष्कर्ष सत्र में महिला स्वास्थ्य नीतियों को और प्रभावी बनाने के लिए कई सुझाव तैयार किए गए हैं। इन सिफारिशों को लागू करने से न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि मातृ मृत्यु दर में कमी और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

यह सम्मेलन IMA सागर की सामाजिक जिम्मेदारी और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना, जिसकी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी सराहना की।

 

 

By - Sarju Patel , Sagar Tv News, Sagar MP
19-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.