सागर की लाइफ लाइन पर कलेक्टर का सख्त एक्शन! राजघाट और नए बस स्टैंड का औचक निरीक्षण | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में शहर की लाइफ लाइन माने जाने वाले राजघाट जल परियोजना पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार को किए गए इस निरीक्षण में कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता, शुद्धता और निगरानी प्रणाली की बारीकी से जांच की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जल शोधन प्रक्रिया, गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली और लॉग बुक का गहन अवलोकन किया। मौके पर ही जल का सैंपल लेकर उसकी जांच कराई गई, जिसमें पीएच स्तर 7.30 पाया गया, जो मानकों के अनुसार सुरक्षित और पेयजल के लिए उपयुक्त है। कलेक्टर ने केमिस्ट और इंजीनियरों से परीक्षण प्रक्रिया और उपयोग किए जा रहे रसायनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

 

 

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने क्लोरीन हाउस और 5.7 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर हाउस का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने SCADA सिस्टम के जरिए जल आपूर्ति की निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था को समझा और इसके बेहतर संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पानी की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में कहीं भी दूषित पानी की सप्लाई न हो, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाए और पाइपलाइन लीकेज की तुरंत मरम्मत सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 

अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजघाट परियोजना के माध्यम से सागर नगर के 48 वार्ड, मकरोनिया के 18 वार्ड और छावनी क्षेत्र सहित करीब 6 लाख की आबादी को पानी सप्लाई किया जाता है। परियोजना की फिल्टर क्षमता 88.20 एमएलडी है और शहर में 390 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई गई है। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने नए बस स्टैंड का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

 

 


By - sagar tv news
19-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.