सागर- खड़े कंटेनर से भिड़ी तेज रफ्तार कार, 4 लोग पहुंच गए अस्पताल, NH-44 पर भीषण हादसा !

 

सागर जिले के मालथौन टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने हाईवे पर अफरा-तफरी मचा दी। नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार से आ रही एक कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुआ, जब ललितपुर की ओर से आ रही कार अचानक डिवाइडर के पास खड़े कंटेनर से टकरा गई। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

 

 

इस दुर्घटना में भोपाल निवासी थान सिंह लोधी 46 साल , विशाल लोधी 23 साल, आशा लोधी 55 साल और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक विनोद कुमार और पायलट भारत सोनी ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक और एक महिला की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया।

 

 

हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर खड़े वाहनों और तेज रफ्तार के खतरे को उजागर करता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सतर्कता बरतें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

 

 


By - sagar tv news
19-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.