सागर में गूंजा जय-जय परशुराम, ऐसी भव्य रैली निकली की नज़ारा ही बदल गया

 

सागर में रविवार को सड़कों पर जय-जय परशुराम की गूँज सुनाई दी। बड़ी संख्या में लोगों ने रैली में शामिल होकर एकता का परिचय दिया। वहीं बड़े ही ज़ोर- शोर से भव्य वाहन रैली भी निकाली गयी। जिसमें भारी तादाद में लोग शामिल हुए। जब सड़कों पर ब्राम्हण समाज के लोग निकले तो नज़ारा अलग ही तरह का नज़र आया। इसकी ख़ास बात ये भी थी की रैली में बड़ी संख्या में नारी शक्ति भी शामिल हुई। इसके अलावा शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत भी किया गया। सिविल लाइन में उद्योगपति कुलदीप सिंह राठौर, अभिषेक पुरोहित, अतुल मिश्रा समेत अन्य लोगों ने भी यात्रा का भव्य स्वागत किया।

 

 

 

 

दरअसल भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर सागर शहर में विप्र समाज द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विप्र समाज के लोगों की बड़ी संख्या देखने को मिली। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया। यह वाहन रैली शहर के कई प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गयी। जिसकी लंबाई तकरीबन एक किलोमीटर से भी ज्यादा रही। रैली में शामिल लोगों ने पीले वस्त्र धारण कर भगवान परशुराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

 

 

 

 


वहीं रैली की सबसे ख़ास यह रही कि इसमें महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। जो जीप में सवार होकर शामिल हुईं। पूरे आयोजन के दौरान जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजकों के मुताबिक यह रैली भगवान परशुराम के आदर्शों और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विप्रजन शामिल हुए।------


By - sagar tv news
20-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.