खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल उठा ट्रक, इलाके में मच गई अफरा-तफरी
सड़क किनारे खड़े हुए एक ट्रक में अचानक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गयी। आगजनी की घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गयी। लोग आग बुझाने के लिए खुद ही आगे आये। लेकिन आग बढ़ती जा रही थी जिस वजह से उस पर काबू पाना भी मुश्किल हो रहा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गयी तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका। यह पूरी घटना छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है।
बताया जा रहा है की राजपूत कॉलोनी में ट्रक में आग लगने के बाद हड़कंप की स्थिति बन गयी थी। क्योंकि आग फैलती जा रही थी। जिस वजह से लोग दहशत में आ गए। जब तक दमकल की मदद से आग को बुझाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी और ट्रक पूरी तरह से आग में जलकर ख़ाक हो चुका था। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी थी। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच गयी थी। जहां पुलिस ने मामले को जांच में लिया।
जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र स्थित राजपूत कॉलोनी में एक खड़े ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल ट्रक में आग कैसे और क्यों लगी खबर लिखे जाने तक इस बात का पता नहीं चल पाया था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। और आगजनी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।------