गाड़ी हटाने की बात पर युवक को मार दिया चा-क़ू, पेट्रोल पंप पर हुई चाकूबाजी, युवक घायल

 

आज कल मामूली बातों पर छुरे-चाक़ू चलाये जाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। छोटी-छोटी चीजों पर चाकुओं से हमले किये जा रहे हैं। लगातार गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। पुलिस के सुस्त रवैये सभी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां एक युवक पर बदमाश ने चाक़ू से हमला कर दिया।

 

 

 

 

जिससे वह घायल हुआ है। ये पूरी घटना पेट्रोल पंप पर हुई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जबकि यहां कोई बहुत ज्यादा बड़ी बात नहीं हुई थी। बल्कि घायल युवक ने सिर्फ इतना कहा था की गाड़ी हटा लो मंडी जाना है देर हो रही है। सिर्फ इसी बात पर बदमाश ने स्कूटी की डिग्गी से चाक़ू निकाला और युवक पर टूट पड़ा। जिसमें फ़ाज़िल नाम का युवक घायल हुआ है। उसकी शिकायत पर बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना अंतर्गत शीबा पेट्रोल पंप स्थित क़ाज़ी कैम्प पर यह घटना हुई। सीसटीवी कैमरे में कैद हुई इस वारदात को देखा जा सकता है। जिसमें मामूली बहसबाजी के बाद युवक को चाक़ू मार दिया जाता है।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के करीब 4 बजे शीबा पेट्रोल पंप पर फ़ाज़िल पेट्रोल भरवाने गया हुआ था। इसी दौरान उसकी बदमाश से कहासुनी हो गयी। इस दौरान युवक ने कहा था की आप गाड़ी हटा लो, मंडी जाना है देर हो रही है। इस पर बदमाश भड़क गया और उस पर चाक़ू से वार कर दिया। जो उसके कूल्हे में लगा। घायल युवक को इलाज के भेजा गया। वहीं उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच


By - sagar tv news
20-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.