Sagar- सिविल लाइन मामले में मुख्य आरोपी भाजपा कार्यकर्ता पर मामला दर्ज, तलाश रही पुलिस !

 

सागर के सिविल लाइन चौपाटी पर दहशत और उत्पात मचाने वाले मामले में पुलिस ने करीब पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें मुख्य आरोपी शिवा ठाकुर है। जो कथित भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चौपाटी इलाके में होटलों में तोड़फोड़, गाली-गलौज करने वाले मुख्य आरोपी शिवा ठाकुर और उसके साथियों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बताया जा रहा है की भाजपा कार्यकर्ता शिवा ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर चौपाटी पर उपद्रव मचाया था। गाली गलौच करते हुए दुकानों में तोड़फोड़ की थी।

 

 

 

 

वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है मुख्य आरोपी शिवा ठाकुर द्वारा कथित रूप से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालक ग्रुप नाम की आईडी पर इस घटना के वीडियो और फोटो भी स्टोरी पर डाले गए हैं। साथ ही लिखा गया है की सिस्टम, इसमें बवाल और उपद्रव का वह वीडियो भी शामिल है जो घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।

 

 

 

 

मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन देर रात कुछ युवकों ने चौपाटी स्थित होटलों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया था। आरोपियों ने होटल संचालकों और ग्राहकों के साथ अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ और मारपीट की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। लेकिन सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

 

 

 

गौरतलब है कि मुख्य आरोपी शिवा ठाकुर का नाम पहले भी कई घटनाओं में सामने आ चुका है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

 

वहीं इस घटना के बाद से सिविल लाइन स्थित चौपाटी क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर कई होटल संचालकों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।------


By - sagar tv news
20-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.