सागर- पुलिस ने जिस फरार आरोपी को 3 साल बाद पकड़ा वो निकला म-र्डर का भी आरोपी | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के गौरझामर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां 3 हजार रूपये के इनामी और मर्डर के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया की आरोपी पिछले तीन सालों से फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी को गढ़ाकोटा के आज़ाद वार्ड से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
बताया जा रहा है की करीब सानौधा थाना क्षेत्र का रहने वाले करन रैकवार पर तीन साल पहले गौरझामर थाने में कई धाराओं समेत SC/ST का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपी तभी से फरार चल रहा था। वहीं आरोपी की जानकारी जुटाने पर सामने आया की उस पर कटनी जिले में भी मर्डर का एक मामला दर्ज है। इस मामले में वह 2021 से फरार था।
आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी ने 3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। सूचना के आधार पर टीम गठित की गयी। जहां पुलिस ने गढ़ाकोटा के आजाद वार्ड में घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया।
आरोपी करन रैकवार कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत मर्डर जैसे जघन्य अपराध में भी लंबे समय से फरार है। इस मामले में प्रधान सत्र न्यायाधीश कटनी द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट भी जारी किया गया है। गौरझामर पुलिस ने संबंधित थाने को सूचित कर दिया है। मामले में गौरझामर थाना प्रभारी नसीर फारुखी ने जानकारी दी।