भाजपा सांसद और पूर्व विधायक में पोस्टर वॉर शुरू, दोनों में तीखी जुबानी जंग भी छिड़ी
भाजपा के सांसद और कांग्रेस के पूर्व विधायक के बीच अब पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। साथ ही तीखी जुबानी जंग भी छिड़ गयी है। जहां एक तरफ भाजपा सांसद ने राहुल गाँधी को निशाने पर लेते हुए नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर घेरा। वहीं कांग्रेस विधायक ने सांसद के गुमशुदा का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। जिससे अब यह मामला गरमा गया है। दरअसल एमपी के शाजापुर जिले में इन दिनों पोस्टर वार ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। शाजापुर देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और कालापीपल विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान में राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव कुणाल चौधरी के बीच सोशल मीडिया पर तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। जिसने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। सासंद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर राहुल गांधी को वांटेड बताते हुए एक पोस्ट जारी किया। इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी पर नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने और भ्रम फैलाने के आरोप लगाए। पोस्ट में व्यंग्यात्मक अंदाज में आखिरी बार तीर चलाते हुए देखा गया जैसी टिप्पणी की।
वहीं इस पोस्ट के वायरल होते ही पूर्व कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने पलटवार करते हुए अपने फेसबुक पर MISSING पोस्टर जारी कर दिया। उन्होंने लिखा कि जो खुद अपने संसदीय क्षेत्र से गायब है और किसानों के डर से छिपा हुआ है। वही राहुल गांधी को वांटेड बता रहा है। साथ ही उन्होंने गुमशुदा सांसद लिखे पोस्टर के जरिए जनता के विरोध को भी दर्शाया।
दोनों नेताओं के बीच यह पोस्टर वार अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और समर्थकों के बीच भी तीखी बहस छेड़ चुका है। राजनीतिक जानकारो का मानना है कि आने वाले समय में यह सियासी टकराव और तेज हो सकता है। जिससे क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ देखने को मिल सकता है।--