सागर- इस शख्स का सराहनीय कार्य देख आप भी कहेंगे वाह, ऐसे करते हैं बेजुबानों की मदद

 

कहा जाता है की दूसरों की सेवा करना सबसे बड़े और महान कामों में से एक काम होता है। वहीं अगर बेजुबान लोगों की मदद की जाए तो इससे बेहतर पुण्य का काम कोई नहीं है। इसी तरह सागर के जलंधर गांव के रहने वाले एक शख्स भी हैं जिन्होंने बेजुबान जानवरों का दर्द समझा और भीषण गर्मी के इस दौर में उनके लिए पानी की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने खेत के पास एक कुंडनुमा जगह को पानी से भर दिया है। जहां पर जानवर न सिर्फ गर्मी को दूर भगा रहे हैं बल्कि अपनी अपनी प्यास बुझाने केलिए पहुँच रहे हैं। अब इस नेक कार्य के बाद राजू कुशवाहा की की जमकर सराहना भी की जा रही है।

दरअसल सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र के जलंधर गांव जहां इस गांव में एक प्रसिद्द मंदिर भी है। यहां के रहने वाले राजू कुशवाहा गौ सेवक हैं। वह हर साल पशुओं को पानी की व्यवस्था करते हैं ताकि भीषण गर्मी में उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।इस साल भी उन्होंने एक जगह को पानी से भर दिया है। ताकि यहां पर आने वाले मवेशी अपनी प्यास बुझा सकें। इसके अलावा जब पानी में कचरा कचरा आ जाता है तो राजू कुशवाहा खुद ही उसकी साफ़ सफाई करते हैं। जिससे की पशुओं को परेशानी न हो। उनके मुताबिक वह बीते पांच सालों से मवेशियों के लिए इस तरह से पानी की व्यवस्था करते आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक पूरे क्षेत्र से मवेशी और अन्य पशु यहां पर पानी पीने के लिए आते हैं। जिससे उन्होंने बढ़िया व्यवस्था करके रखी है। सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि वह पशुओं को चारे की व्यवस्था भी करते हैं।

राजू कुशवाहा के मुताबिक बीते पांच सालों से यह सिलसिला लगातार जारी है जो आगे भी रहेगा।--


By - sagar tv news
20-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.