सागर- सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही,हा-दसों की वजह से 6 लोग पहुंचे अस्पताल

 

सड़क निर्माण में की जा रही लापरवाही की वजह से आये दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। फिर एक बार बाइक सवार हादसे का शिकार हुए हैं। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और बच्चा समेत 6 लोग घायल हो गए। जिनमें पिता पुत्र की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सागर जिला अस्पताल रैफर करना पड़ा। घटना सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से सामने आई है। आरोप है की खुरई-राहतगढ़ सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार सोनू कुर्मी, प्रियंका कुर्मी और गट्टू कुर्मी तीनों निवासी महूना कायस्थ जो खुरई से अपने गांव जा रहे थे। जहां ऑडिटोरियम के पास सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। वहीं सामने से आ रही बाइक पर सवार अमोल सौर और रामबिहारी सौर दोनों निवासी कजरई घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोनू कुर्मी और उसके बेटे गट्टू कुर्मी को प्राथमिक इलाज के बाद सागर रेफर कर दिया गया था। घायल सोनू कुर्मी के पैर में फैक्चर है। उसने जानकारी देते हुए बताया कि रिश्तेदारी में शादी है। जिसकी खरीददारी करने के बाद वह अपने गांव लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

वहीं दूसरी घटना खुरई-रजवांस रोड पर स्थित मुड़िया गांव के पास हुई। जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रीतम आदिवासी निवासी पठारपुरा घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खुरई-राहतगढ़ सड़क निर्माण का काम कई महीनों से लगा हुआ है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर इन दिनों डिवाइडर का काम चल रहा है। दोनों तरफ के वाहन एक तरफ की सड़क पर चल रहे हैं। ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही से फिर से एक बड़ी घटना हो गई।--


By - sagar tv news
20-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.