पिकअप में से व्यापारी का पैसों से भरा बैग किया चोरी,बच्चे की मदद से किया पार,लेकिन पकड़े गए दो चोर

 

एक व्यापारी व्यवसाय के सिलसिले में आया, जो लोडिंग वाहन में सामान को लोड करवा रहा था। उसी दौरान दो चोरों ने एक नाबालिग बच्चे की मदद से पिकअप के अंदर रखा उसका रुपयों से भरा हुआ बैग पार कर दिया। जिसमें 6 हजार रूपये नगद 12 हजार रूपये कीमत का मोबाइल फोन समेत अन्य चीजें रखी हुई थी। लेकिन घटना के बाद भागे शातिर चोर को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही धर दबोचा। साथ ही चोरी किया गया सामान भी बरामद किया।

पकड़े गए आरोपियों में विष्णु निवासी डबल फाटक के पास थाना कोतवाली हरदा, वहीं दूसरा आरोपी सिवनी मालवा का रहने वाला सजन सोलंकी है।

 

 

मामला हरदा जिले के सिविल लाईन क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की खंडवा जिले के हरसूद थाना अंतर्गत रहने वाला फरियादी सौरभ सोनी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था की वह व्यवसाय के सिलसिले में हरदा आया था। बोहरा मस्जिद के पास लोडिंग पिकअप में सामान लोड करवा रहा था। पिकअप के दोनो साईड के केबिन के कांच खुले थे।

 

उसमें एक बैग रखा था। जिसमें अंदर उनके दस्तावेज और एक मोबाईल, कीमत 12000 रूपये साथ ही 6 हजार रुपये बैग में रखे हुए थे। जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया।
जिसके बाद टीम का गठन करते हुए आरोपियों को चंद घंटे में ही पकड़ लिया। साथ ही सामान को जप्त किया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पूछताछ में सामने आया की आरोपियो ने बेग चुराने की घटना में नाबालिग बच्चे का उपयोग किया था।

 

 


By - sagar tv news
20-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.