सागर- मंडी में चोरी करने घुसे 4 में से एक चोर को पकड़ा, पुलिस के न पहुंचने से भाग निकला चोर !

 

सागर जिले के खुरई से एक अजीबोगरीब लेकिन हैरान हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां नई कृषि उपज मंडी की दीवार फांदकर अनाज चोरी करके ले जा रहे चार चोरों में से एक को मंडी के सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया। लेकिन पुलिस के न पहुंचने पर चोर मौका पाकर वहां से भाग निकला। इस दौरान गार्डों ने तो साहस दिखाया लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। इस दौरान अगर चोर किसी धारदार हथियार से हमला कर देता तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

बताया जा रहा है की ये घटना खुरई के पठारी रोड पर स्थित नवीन कृषि उपज मंडी की है।

दरअसल शहर समेत ग्रामीण इलाकों में चोरों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों की वजह से आम लोग भी दहशत में हैं। चोर सूने घरों, दुकानों, मंदिरों के अलावा सरकारी कार्यालयों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। बीती रात मंडी के पीछे से निकले बायपास की तरफ से करीब चार चोर मंडी में रखे अनाज की चोरी करने की नियत से घुसे। इस बीच सुरक्षा गार्डों को भनक लगते ही वह मौके पर पहुंचे तो तीन चोर मौके से भाग निकले। लेकिन सुरक्षा गार्डों ने एक चोर को पकड़ लिया और तीन अनाज की बोरियां भी जब्त कर ली। चोर बाइक पर अनाज लेकर भागने की फिराक में थे। सुरक्षा गार्डों ने जिस चोर को पकड़ा वह गल्ला मंडी में ही एक व्यापारी के यहां हम्माली का काम करता है। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर मौके से भाग निकला। लेकिन उसकी बाइक को जब्त कर लिया। मंडी में चोरी की भनक लगते ही सुरक्षा गार्डों ने तत्काल इसकी सूचना डॉयल 112 को दी। लेकिन वह घटना स्थल पर पहुंची ही नहीं। पुलिस के न पहुंचने पर चोर भाग निकला।
सुरक्षा गार्डों का कहना है कि उन लोगों के पास टॉर्च और डंडे के अलावा कुछ नहीं होता। अगर चोर हथियार से हमला कर देते तो बड़ी घटना हो सकती थी।--


By - sagar tv news
20-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.