सागर- कंटेनर और पिकअप वाहन आये आमने-सामने, पिकअप में फंसा चालक नहीं बच पाया | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की दुखद जान चली गयी। बताया जा रहा है की पिकअप वाहन और कंटेनर की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गयी थी। जिससे पिकअप चालक बुरी तरह वाहन में फंस गया। जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें पिकअप पूरी तरह से चरपट हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। इसके अलावा वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी थी। पुलिस ने वाहनों को साइड में करवाया जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
बताया जा रहा है की राहतगढ़ क्षेत्र के सीहोरा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक सिहोरा चौकी अंतर्गत ज्वाला देवी मंदिर के सामने पिकअप और कंटेनर की जोरदार टक्कर हुई। जो इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर और पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि भोपाल निवासी पिकअप चालक मांगीलाल कुशवाहा वाहन में ही फंस गया। सूचना मिलने पर सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन में फंसे मांगीलाल कुशवाहा को निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया साथ ही परिजनों को सूचना दी गई। मामले में पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की है।