भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का भव्य प्राकट्योत्सव,होनहार छात्राओं का विशेष सम्मान

 

भगवान विष्णु का छठा अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम जो धर्म, न्याय और अधर्म के विनाश के प्रतीक हैं। इसी आस्था के साथ विप्र समाज ने भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया। इस दौरान भव्य आयोजन किया गया था। वहीं शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही।
ये नज़ारा एमपी के उमरिया जिले के पाली का है। जहां माता बिरासिनी मंदिर प्रांगण में सुबह 7 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। परशुराम जी को पराक्रम, तप और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला अवतार माना जाता है। जिन्होंने अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर धर्म की स्थापना की।
इस मौके पर ब्राह्मण समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो होनहार छात्राओं का विशेष सम्मान भी किया। सरकारी मॉडल उच्चतर माध्यमिक स्कूल पाली की छात्रा अर्पिता द्विवेदी और आराधना महरा ने कक्षा 10वीं में 500 में 490 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दोनों छात्राओं को ब्राह्मण समाज द्वारा पेन, डायरी, साल, श्रीफल और नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं इसके अलावा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत एमपीईबी कॉलोनी से बाइक रैली के रूप में हुई। यह रैली पाली नगर पहुंची। जहां से शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करती हुई निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। इस दौरान श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ झूमते-नाचते, जयकारे लगाते हुए प्राकट्योत्सव को उल्लासपूर्वक मनाते नजर आए।
नगर में जगह-जगह स्थानीय लोगों और व्यापारी द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जहां ठंडे पेय पदार्थ और जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।-


By - sagar tv news
20-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.