बारात पहुंची, खाना चल रहा था… तभी पुलिस ने रुकवाई शादी, टली बाल विवाह की बड़ी घटना | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के मुरैना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की सतर्कता ने एक बाल विवाह को होने से ठीक पहले रोक दिया। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के गोटे नगर स्थित गोविंद वाटिका मैरिज गार्डन में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह के बीच अचानक पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की टीम पहुंच गई। दरअसल, उत्तमपुरा निवासी एक नाबालिग लड़की की शादी कैलारस से आए युवक के साथ तय हुई थी। बारात धूमधाम से पहुंच चुकी थी, मेहमान खाना खा रहे थे और कुछ ही देर में शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। लेकिन तभी सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

 

 

महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मधु आर्य के नेतृत्व में टीम ने दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि लड़की की उम्र 18 साल से कम है। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शादी रुकवा दी। मौके पर पंचनामा बनाकर नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। इस दौरान शादी समारोह में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

दूल्हे के पिता ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें लड़की की उम्र की सही जानकारी नहीं थी और इस घटना से उनकी “जग हंसाई” हो गई है। वहीं, दुल्हन के पिता ने भी प्रशासन की कार्रवाई को स्वीकार करते हुए कहा कि अब बेटी के 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही शादी का नया मुहूर्त निकाला जाएगा। महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ ओ.पी. पांडेय ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में फिर से नाबालिग की शादी कराने की कोशिश की गई, तो बाल विवाह अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर समाज को संदेश देती है कि कानून से ऊपर कोई नहीं और बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सख्त है।

 

 


By - sagar tv news
21-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.