अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, बेनीगंज से कट्टा-पिस्टल का जखीरा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

 

एमपी के छतरपुर पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शहर के बेनीगंज मोहल्ले में चल रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित इस फैक्ट्री पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। मौके पर पहुंचते ही पुलिस टीम भी हैरान रह गई, क्योंकि एक मकान के अंदर बड़े स्तर पर अवैध हथियार बनाए और मरम्मत किए जा रहे थे।

 

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गया प्रसाद कोरी और कृष्ण कोरी को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा, एक पिस्टल और एक अधबना कट्टा बरामद किया गया। इसके साथ ही हथियार बनाने में उपयोग होने वाली भारी मात्रा में सामग्री और उपकरण भी जब्त किए गए। बरामद सामान में 315 बोर के 305 खाली खोखे, 35 पिस्टल के खोखे और 90 कारतूस के पेंदे शामिल हैं। इसके अलावा ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, हथौड़ी, आरी ब्लेड और अन्य औजार भी बरामद हुए, जिनसे हथियार तैयार किए जा रहे थे।

 

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों का निर्माण और मरम्मत कर उन्हें सप्लाई कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में एक बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि ये हथियार आसपास के जिलों में भी भेजे जाते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियारों के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। एसपी अगम जैन ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह खुलासा एक बार फिर साबित करता है कि अपराधी किस तरह शहर के भीतर ही अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका खेल ज्यादा दिन नहीं चल पा रहा।

 

 


By - sagar tv news
21-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.