Sagar- ससुराल से निकालने के बाद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, महिला का कलेक्ट्रेट में हंगामा

 

सागर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, और दौड़ लगा दी, जनसुनवाई में मौजूद सुरक्षाकर्मियों की तत्परता और सजगता के चलते बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया है। इस संबंध में उसने थाने में शिकायत भी की, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। न्याय नहीं मिलने से परेशान महिला मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंची थी।

 

 


इसी दौरान आक्रोशित महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर महिला को काबू में लिया और किसी भी अनहोनी से बचा लिया। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को समझाइश दी और उसकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
21-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.