हाईवे पर बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग, कूदकर भागी सवारियां, लेकिन पूरा सामान जल गया

 

नेशनल हाई पर दौड़ रही बारातियों से भरी हुई बस में अचानक से हड़कंप मच गया। बस में आग लगने से सवारियों ने कूदना शुरू कर दिया। जिसको जैसी जगह मिली उसने वैसे अपनी जान बचाई और कूदकर दूर भागे। इसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरी तरह से बस को अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धू कर जल उठी। भीषण आगजनी की यह घटना एमपी के शाजापुर जिले से सामने आई है। जहां नेशनल हाईवे 52 पर बारातियों से भरी बस में आग लग गयी थी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस आग में ख़ाक हो चुकी थी। इस दौरान सबसे ज्यादा लापरवाही यह देखने को मिली आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के फूटे हुए पाइपों से पानी बह रहा था। जिससे लोगों में नाराज़गी देखने को मिली।

 

 

बताया जा रहा है की शाजापुर जिले के नेशनल हाईवे-52 पर एक चलती बाराती बस में अचानक आग लगने की घटना हुई। आग तेजी से फैलते ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जबकि उसमें सवार 60 से 70 यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन यात्रियों का सामान जल गया।

 


सूचना मिलते ही पुलिस और शाजापुर-मक्सी से पहुंची पांच फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर एसपी यशपाल सिंह राजपूत समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के कारण कुछ देर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
इस दौरान फायर ब्रिगेड के फूटे पाइपों से पानी बहता रहा। जिससे राहत कार्य प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने उपकरणों की खराब स्थिति को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

 

 


By - sagar tv news
21-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.