MP से 5 राज्यों में फैला गांजा नेटवर्क ध्वस्त, पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 तस्कर गिरफ्तार SAGAR TV NEWS

 

एमपी के बालाघाट से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका नेटवर्क 5 राज्यों तक फैला हुआ था। दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत रामपायली थाना क्षेत्र से हुई, जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोका। तलाशी लेने पर बाइक सवारों के पास से करीब 21 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक स्थानीय और दो ओडिशा के रहने वाले थे।

 

 

पुलिस ने जब इन आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसके बाद तत्काल एक विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन किया गया। इस टीम ने मध्य प्रदेश के साथ-साथ ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह अब तक कुल 9 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों में 6 ओडिशा, 2 बालाघाट और 1 राजस्थान का रहने वाला है।

 

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 23 किलो गांजा, एक पिकअप वाहन, 2 मोटरसाइकिल और 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। डीएसपी बिंदुसार सिंह ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है, जो अलग-अलग राज्यों से गांजा सप्लाई कर रहा था। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों के बैंक खातों और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नशे के खिलाफ इस सख्त कार्रवाई से एक बड़ा संदेश गया है—अब तस्करों की खैर नहीं!

 

 


By - sagar tv news
21-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.