नेशनल हाईवे पर लग रही अवैध रेत की मंडी, खुलेआम रेत का अवैध कारोबार, प्रशासन अनजान !

 

नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से रेत की मंडी लगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खुलेआम रेत का अवैध तरीके से कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरान कर देने वाला यह मामला एमपी के मुरैना जिले के नेशनल हाईवे 44 का है। आरोप है की ओवरब्रिज के पास हाईवे किनारे खुलेआम रेत का अवैध कारोबार किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे के किनारे रेत की ढेरियां लगाकर खरीद-फरोख्त की जा रही है। व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद यहां बिना किसी रोक-टोक के अवैध गतिविधि संचालित हो रही है। इस पूरे मामले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें हाईवे किनारे रेत के ढेर लगे हुए और खुलेआम लेन-देन किया जा रहा है। वीडियो देखकर तो ऐसा मालूम होता है की जैसे प्रशासन का लोगों में बिलकुल भी खौफ नहीं है।

 

 

 

 

लोगों का कहना है कि प्रशासन को 25 किलोमीटर दूर राजघाट की रेत नजर आ जाती है। लेकिन दफ्तर के पास ही चल रही यह मंडी दिखाई नहीं देती। इससे अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ताकि हाईवे पर हो रहे इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके और यातायात व्यवस्था भी सुरक्षित रह सके।


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.