अवैध मादक पदार्थों पर पुलिस की बड़ी चोट, 6 तस्करों को दबोचा, 4 लाख का गांजा जप्त

 

अवैध मादक पदार्थों को लेकर लगातार पुलिस की कार्यवाई जारी है। इसी तरह पुलिस ने फिर एक बार बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है। जहां तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस की अलग अलग टीमों ने घेराबंदी कर 2 कारों में सवार 6 तस्करों को दबोचा। आरोपियों के पास से 4 लाख 20 हजार कीमत की 28 किलो गांजा, 73 हजार रुपए कैश के बरामद किया है। कार्यवाई एमपी की रीवा जिले की पुलिस ने की है। बताया जा रहा है की गिरफ्तार किए गए तस्करों का संबंध रीवा, सीधी और यूपी से है।

 

 

 

 

बताया गया की यह कार्रवाई बिछिया थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस राजीव अग्रवाल ने जिले की गुढ़ और रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस के साथ मिलकर की। बिछिया थाना प्रभारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र में ही रीठी तालाब के पास कार सवार अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो अलग-अलग कार में सवार 6 तस्करों को पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर एक-एक किलों के 28 पैकेट गांजा मिले। जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख से ज्यादा आंकी गई। वहीं मौके से 8 मोबाइल और 73 हजार कैश भी जब्त किया गया।

 

 

 

 

पुलिस ने बताया की पकड़ी गई यह खेप सीधी से रीवा लाई गई थी। जिसे तस्कर डिलीवरी देने के लिए मौके पर पहुंचे थे। पकड़े गए आरोपियों में रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र निवासी अतुल पटेल, आशीष पटेल और सीधी के पोड़ी सेमरिया निवासी सुनील जायसवाल, राजा जायसवाल हैं। इनके साथ गांजा की डिलीवरी लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी राधेश्याम कश्यप और अनुज निसाद को भी गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी है।------


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.