तेज रफ्तार बस प ल टी, 15 यात्री पहुंचे अस्पताल , गोगा मंदिर के पास मचा हड़ कंप

 

एमपी के टीकमगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह बस इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी। जैसे ही बस सागर रोड स्थित गोगा मंदिर के पास क्रॉसिंग पर पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में कुछ यात्रियों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कई को हल्की चोटें लगी हैं। इस घटना के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया। टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय खुद जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

पुलिस के मुताबिक, बस एक निजी ट्रैवल्स कंपनी की थी और हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि शुरुआती जांच में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन हादसे की असली वजह ड्राइवर से पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।


By - sagar tv news
21-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.