Sagar-लेंसकार्ट ड्रेस कोड पॉलिसी के खिलाफ खोला मोर्चा, स्टोर पर जाकर किया प्रदर्शन
सागर में लेंसकार्ट की हिंदू विरोधी ड्रेस कोड के खिलाफ शिव सैनिकों ने मकरोनिया के लेंसकार्ट स्टोर पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और बोर्ड पर कालिख पोती, शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि लेंसकार्ट ड्रेस कोड पॉलिसी में हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने कलावा पहनने और बहन बेटियों को सिंदूर बिंदी लगाने पर प्रतिबंध लगाया है जो सनातन का प्रतीक है
हिंदू समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शिवसेना ने लेंसकार्ट के सभी कर्मचारियों को मित्रों के साथ कलवा बांध और तिलक लगाया सभी कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि शिवसेना के साथ सभी हिंदू संगठन आपके साथ हैं और आपकी भावनाओं को किसी भी कीमत पर आहत नहीं होने देंगे, अगर किसी भी प्रकार का दबाव लेंसकार्ट की ओर से हिंदू कर्मचारियों पर आता है तो मकरोनिया ही नहीं जिले भर में कहीं भी लेंसकार्ट की स्टोर शिवसेना संचालित नहीं होने देगी