गहरी नींद में सो रहे थे दो सगे भाई,पुलिस उठाकर ले गई, दोनों भाइयों ने की करोड़ों की ठगी

 

दो सगे भाई रात के समय गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक उनके पास पुलिस पहुंची और दबोचते हुए उन्हें थाने लेकर आई। दोनों सगे भाई जमीन फर्जीवाड़े के आरोपी हैं। जिन्होंने जमीन के नाम पर लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी की है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया है। मामला बालाघाट जिले के कटंगी का है। पुलिस ने आरोपी मोहित और दीपक श्रीवास को रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे गिरफ्तार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही थाने के बाहर पीड़ितों की भीड़ जमा हो गई। लोगों में गुस्सा था। क्योंकि कई लोगों ने अपनी जीवन भर की पूंजी इन जालसाजों के चक्कर में गंवा दी थी। शहर और गांव के भोले-भाले लोगों के साथ-साथ कई नौकरीपेशा लोग भी इनके शिकार हुए थे। जो लोक-लाज के डर से सामने नहीं आ रहे थे।

एसडीओपी विवेक कुमार शर्मा के मुताबिक आरोपियों ने कालीमाठी निवासी संदीप बोपचे और कटंगी निवासी रहीम कुरैशी, आयशा खान और परवेज खान को खसरा नंबर 179/6/1 की जमीन दिखाकर सौदा किया था। जांच में खुलासा हुआ कि न तो यह जमीन आरोपियों के नाम पर थी और न ही उस पर किसी कॉलोनी निर्माण की अनुमति थी। दोनों भाइयों ने फर्जी तरीके से एक ही जमीन को कई लोगों को दिखाकर करीब 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध कमाई की है।
मामले में एक हैरानी की बात भी सामने आई है। पीड़ित पिछले ढाई सालों से न्याय के लिए भटक रहे थे। कई बार थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ितों ने सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया। वरिष्ठ अधिकारियों की फटकार के बाद विभाग हरकत में आया। जिस पर पुलिस ने कार्यवाई की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।-


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.