सड़कों पर उतरे पुलिस कमिश्नर, खुद जानी लोगों की समस्याएं,अधिकारीयों के साफ़ निर्देश

 

कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अब सीधे लोगों के बीच पहुँच रही है साथ ही जनता से सीधा संवाद भी किया जा रहा है उन्हें अपराधों के प्रति जानकारी भी दी जा रही है साथ ही जागरूक भी किया जा रहा है। इसी तरह का नज़ारा राजधानी भोपाल में देखने को मिला जहां कमिश्नर खुद लोगों के बीच पहुंचे और उनसे सीधा संवाद भी किया। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने तलैया थाना क्षेत्र के इतवारा इलाके में आम जनता के साथ बातचीत की। इस जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर पुलिस कमिश्नर के सामने रखीं। जहां कमिश्नर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। बता दें की तलैया थाना प्रभारी दीपक डहेरिया और एसीपी कोतवाली संभाग चंद्रशेखर पांडे भी मौके पर मौजूद रहे।
इस मौके पर कमिश्नर ने साफ कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ ही जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

इतवारा में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। लोगों ने मुख्य रूप से यातायात जाम, अतिक्रमण संदिग्ध गतिविधियों और रात्रि गश्त बढ़ाने जेसे मद्दे उठाए। पलिस कमिश्नर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने येभी कहा की पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जनता क सहयोग से अपराध की रोकथाम करना भी है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।-


By - sagar tv news
22-Apr-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.